25 परीक्षा केंद्रों पर हो रही मैट्रिक की परीक्षा, नहीं हुआ एक भी निष्काषित
लखीसरायजिले के सभी 25 केंद्रों पर मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली में नौ बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराया गया. वहीं दूसरी पाली में एक बजे अपराह्र से प्रवेश करना शुरू किया गया. परीक्षा के दौरान किसी तरह का कदाचार एवं हुड़दंगी नहीं किया गया. परीक्षा केंद्रों का एडीएम नीरज कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार समेत अन्य अधिकारियों द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया. मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा सिर्फ रविवार को छोड़कर लगातार 25 फरवरी तक लिया जायेगा. परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में कुल 8937 में 8839 परीक्षार्थी शामिल हुआ. वहीं 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया. दूसरी पाली में कुल 10 हजार 614 परीक्षार्थियों में 10 हजार 56 परीक्षार्थी शामिल हो सका, जबकि 558 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दोनो पालियां में गणित की ही परीक्षा ली गयी, गुरुवार को द्वितीय हिंदी भाषा संस्कृत एवं एवं अन्य भाषा की परीक्षा ली गयी.
———————————————————————————————————तीन परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की ली गयी परीक्षा
परीक्षा के दौरान 177 में से 174 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, तीन रहे अनुपस्थित
प्रतिनिधि, लखीसराय. जिले के तीन स्कूलों में बुधवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई. तीनों विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर ली गयी थीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों विद्यालयों में कुल 177 परीक्षार्थियों में 174 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिसमें नाथ पब्लिक स्कूल में 39 में से 39 बच्चों ने परीक्षा दी. वहीं डीएवी स्कूल में 110 में से 107 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं केंद्रीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर 28 में 28 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया.———————————————————————————————————-
