गिरती अर्थव्यस्था व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का धरना

लखीसराय : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाये जा रहे आंदोलन के आलोक में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह कर रहे थे. धरना के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए […]

लखीसराय : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाये जा रहे आंदोलन के आलोक में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह कर रहे थे. धरना के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज दुनिया के तमाम अर्थशास्त्रियों और खासकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत मुखर्जी ने भारत में पिछले 70 वर्षों में पहली बार ऐसी अर्थव्यवस्था की दयनीय स्थिति का विस्तार से जिक्र किया है.

आज देश का जीडीपी 4.2 प्रतिशत पर आ चुका है, उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति कमजोर होने के कारण ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और खाद्य संस्करण के उत्पादन में 45 से 55 प्रतिशत तक की गिरावट हुई है. भारत का रुपया डालर के मुकाबले 72 रुपये तक गिर चुका है.
वहीं धरनार्थयों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक अश्विनी कुमार ने जनहित में कांग्रेस द्वारा सड़क से संसद तक किये जा रहे संघर्ष का विस्तार से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस आम जनों को त्रस्त देख चुप नहीं बैठने का निर्णय लेते हुए सरकारी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर चुकी है.
जिसके तहत प्रथम चरण में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है. मौके पर अर्जुन शर्मा, उचित यादव, अरविंद कुमार, शत्रुधन सिंह, नजमूल हसन, विनय कृष्ण मेहता, सुवींद कुमार शर्मा, मधेश्वर सिंह, रामनरेश कुमार, खुर्शीद आलम तारिणी देवी, महेंद्र यादव, गोसाईं यादव, संजीव कुमार, बड़हिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, जय किशोर यादव, दयानंद दास, चंदन दास सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >