रामानंद मंडल लगातार दूसरी बार बने जदयू जिलाध्यक्ष

लखीसराय : जिला जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष के रूप में रामानंद मंडल बुधवार को पुन: निर्वाचित घोषित कर दिये गये. जिला निर्वाचित पदाधिकारी शिवरंजन कुमार उर्फ लाला बाबू एवं पर्यवेक्षक के रूप में ललन प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्राप्त किया था, जिसमें सिर्फ रामानंद मंडल के द्वारा ही […]

लखीसराय : जिला जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष के रूप में रामानंद मंडल बुधवार को पुन: निर्वाचित घोषित कर दिये गये. जिला निर्वाचित पदाधिकारी शिवरंजन कुमार उर्फ लाला बाबू एवं पर्यवेक्षक के रूप में ललन प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्राप्त किया था, जिसमें सिर्फ रामानंद मंडल के द्वारा ही नामांकन दिया गया था, जिसके बाद बुधवार को रामानंद मंडल को निर्विरोध जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया गया. श्री मंडल के जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये जाने के बाद जदयू नेताओं के द्वारा श्री मंडल को फूल मालाओं से लाद दिया.

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि उन्होंने अब तक संगठन को मजबूत करने का काम किया है तथा आगे भी इसे मजबूत करने का काम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब 2020 का विधानसभा चुनाव होगा, जिसमें गठबंधन को जिले के दोनों विधानसभा सीटों पर भारी बहुमत से जिताया जा सके.
इसके लिए पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए लोगों से जोड़ा जायेगा. मौके पर जिप अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ लाला बाबू, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि श्री मंडल के अध्यक्ष चुने जाने पर काफी खुशी है. इनके अध्यक्ष बनने पर सभी तबके के लोगों में खुशी है. पार्टी के प्रति समर्पित जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कार्यकर्ताओं का हमेशा से ख्याल रखा है.
अन्नपूर्णा होटल में जदयू के सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के बाद जिप अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय के समीप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां जदयू नेता जनार्दन सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुजीत कुमार, अशोक सिंह, सुबोध कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार(पटेल), नवल कुमार, अरुण कुमार, नवल मंडल, मनोज सिंह, पूर्व मुखिया पंकज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >