लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय के साफ-सफाई कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया तथा धरना-प्रदर्शन किया. विभिन्न बैनर तले मजदूरों ने नप कार्यालय का घेराव करते हुए ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, मजदूरों का शोषण बंद करने सहित अन्य नारेबाजी कर रहे थे.
सफाई मजदूरों ने नप कार्यालय का किया घेराव
लखीसराय : नगर परिषद लखीसराय के साफ-सफाई कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया तथा धरना-प्रदर्शन किया. विभिन्न बैनर तले मजदूरों ने नप कार्यालय का घेराव करते हुए ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, मजदूरों का शोषण बंद करने सहित अन्य नारेबाजी कर रहे थे. मजदूर नेता संजय […]

मजदूर नेता संजय अनुरागी ने बताया कि राज्य स्तरीय आह्वान पर मजदूर अपनी मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.
उन्होंने बताया कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के द्वारा आउटसोर्सिंग की प्रथा समाप्त किया जाय. संविदा वेतन एवं कमीशन पर कार्य करने वालों को नियमित किया जाये. सरकार का प्राप्तांक 2503 दिनांक 03 अप्रैल 2018 एवं 3453 को भी निरस्त किया जाये.
सातवां वेतन पुनरीक्षण स्थानीय निकाय पर समान रूप से लागू किया जाये. इसके अलावा न्यूनतम 18 हजार वेतन वर्षों से कार्यरत मजदूर को ईपीएफ एवं ईएसआई लागू किया जाए सहित 11 सूत्री मांग शामिल हैं. धरना प्रदर्शन में सुरेंद्र मल्लिक, बबलू कुमार समेत एक दर्जन से अधिक मजदूर मौजूद थे.