लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों की हितार्थ जिला स्तरीय दिव्यांगजन कमेटी का गठन किया गया है. जिलाधिकारी के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निर्देश पर दिव्यांगजनों के हितार्थ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2018 के अंतर्गत बिहार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम का अनुपालन के लिए इस जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.
जिला स्तरीय दिव्यांगजन अधिकार समिति गठित

जिला स्तरीय दिव्यांगजन अधिकार समिति गठित
Copied link
लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों की हितार्थ जिला स्तरीय दिव्यांगजन कमेटी का गठन किया गया है. जिलाधिकारी के अनुसार दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के निर्देश पर दिव्यांगजनों के हितार्थ दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2018 के अंतर्गत बिहार दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम क�� अनुपालन के लिए इस जिला स्तरीय कमेटी […]
नवगठित कमेटी में जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अनुमंडलाधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि आरती कुमारी, कृषक सहयोग समिति के सदस्य, बुनियादी केंद्र के सत्यव्रत कुमार, दिव्यांगजन कमेटी कुल मिलाकर कुल 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.
जिलाधिकारी ने बताया की नवगठित जिला स्तरीय दिव्यांग हितार्थ समिति के द्वारा जिले के दिव्यांगजनों के पुनर्वास और सशक्तिकरण से संबंधित मामलों पर जिला प्रशासन विचार करेगी और इस अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्वयन व निगरानी करना इसका दायित्व होगा. जिलाधिकारी ने बताया की दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन करवाना इस समिति का दायित्व है.
उन्होंने कहा कि इस माध्यम से दिव्यांगता से संबंधित सभी प्रकार के शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जायेगा. इन मामलों को लेकर जिलाधिकारी की ओर से पत्रांक 153/19 जारी कर नवगठित कमेटी के सभी सदस्यों एवं संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है.