पटना-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन बेपटरी, परिचालन बाधित

चानन (लखीसराय) : किऊल-झाझा रेलखंड के बीच मननपुर स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर 63208 डाउन पटना-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन एक बजकर 57 मिनट पर मननपुर प्लेटफॉर्म पर पहुंची तथा एक बजकर 59 मिनट पर जैसे ही ट्रेन खुली व प्लेटफॉर्म से दो बोगी के बाहर निकलते ही इंजन से तीसरी बोगी का पहिया पटरी से उतर […]

चानन (लखीसराय) : किऊल-झाझा रेलखंड के बीच मननपुर स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर 63208 डाउन पटना-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन एक बजकर 57 मिनट पर मननपुर प्लेटफॉर्म पर पहुंची तथा एक बजकर 59 मिनट पर जैसे ही ट्रेन खुली व प्लेटफॉर्म से दो बोगी के बाहर निकलते ही इंजन से तीसरी बोगी का पहिया पटरी से उतर गया. पहिया उतरने से ट्रेन ने जोर-जोर से झटका देना शुरू कर दिया.

ट्रेन के झटका लेते ही यात्री भयभीत हो गये तथा ट्रेन पर सवार सभी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने ट्रेन चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया गया, तब जाकर ड्राइवर ने ट्रेन रोकी. ट्रेन की गति धीमी थी, जिस कारण कुछ युवक व महिलाएं ट्रेन से कूदने लगीं. वहीं ट्रेन के रुकते ही सारे यात्री ट्रेन से बाहर निकल गये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >