लखीसराय स्टेशन पर ईंट भट्टा मजदूर से मारपीट

लखीसराय : रेलवे स्टेशन लखीसराय के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ईंट भट्टा मजदूर के साथ वाटर वेंडिंग जोन के कर्मी द्वारा विवाद के दौरान मारपीट की गयी. लखीसराय जीआरपी के हस्तक्षेप से मामला को सुलझाया गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को नवादा के मेघन मांझी की पत्नी कुटो देवी, अर्जुन मांझी की […]

लखीसराय : रेलवे स्टेशन लखीसराय के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ईंट भट्टा मजदूर के साथ वाटर वेंडिंग जोन के कर्मी द्वारा विवाद के दौरान मारपीट की गयी. लखीसराय जीआरपी के हस्तक्षेप से मामला को सुलझाया गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को नवादा के मेघन मांझी की पत्नी कुटो देवी, अर्जुन मांझी की पत्नी केसरी देवी, विशुन मांझी के पुत्र साकेत कुमार, कारू मांझी के पुत्र धर्मेंद्र कुमार यूपी मथुरा से ईंट भट्टा पर काम कर लौट रहा था.

लखीसराय स्टेशन पर जब वह सामान लेकर उतारा तो वाटर वेंडिंग कर्मी विकास कुमार ने पानी मशीन से अलग हटाकर सामान रखने के लिए कहा. इस पर सभी मजदूर भड़क गये एवं कर्मी से भिड़ गये. कर्मी विकास कुमार द्वारा मजदूर का सामान उठाकर फेंक दिया. प्लेटफॉर्म दो पर अवस्थित वाटर वेंडिंग कर्मी ईंट भट्टा के मजदूर को पीटने लगा. हो हल्ला होने पर जीआरपी ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के मामले को सुलझा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >