लखीसराय : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में गुरुवार की दोपहर में टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला से तीन गेसिंगबाजों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एसपी श्री कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि संतर मुहल्ला में किसी व्यक्ति द्वारा समूह बनाकर गेसिंग जुआ का संचालन किया जा रहा है.
संतर मुहल्ला से धराया तीन गेसिंगबाज
लखीसराय : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी में गुरुवार की दोपहर में टाउन थाना क्षेत्र के संतर मुहल्ला से तीन गेसिंगबाजों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एसपी श्री कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है […]

सूचना के आलोक में छापेमारी की गयी. जिसमें संतर मुहल्ला काली मंदिर के सामने से संतर मुहल्ला निवासी भगवान देव पासवान के पुत्र विवेक कुमार, स्व बाबूलाल पासवान के पुत्र विजय पासवान एवं वीरूपुर थाना क्षेत्र के थुकोनी निवासी स्व प्रदीप पासवान के पुत्र लालू पासवान को गिरफ्तार किया गया है. जिसके पास से 55सौ रुपया नगद, दो मोबाइल एवं गेसिंग से संबंधित अन्य कागजात बरामद किया गया है. इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.