शेखपुरा में छापा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

शेखपुरा : लोगों को झांसा देकर रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के पांची गांव से की गयी है. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनके पास 11 मोबाइल सेट, सीम, लोगों के मोबाइल नंबर अंकित […]

शेखपुरा : लोगों को झांसा देकर रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के पांची गांव से की गयी है. एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनके पास 11 मोबाइल सेट, सीम, लोगों के मोबाइल नंबर अंकित रजिस्टर, रुपयों के हिसाब किताब संबंधित कागजात आदि भी बरामद किया गया.
यह गिरोह देश के किसी भी भाग के लोगों से ठगी करता था. लोगों के मोबाइल नंबर पर यह सूचना देता था कि लॉटरी के रूप में गाड़ी, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य सामान जीत गये है. इस सामान को प्राप्त करने के लिए राशि डालने के लिए बैंक खाता नंबर सुझाते और रुपया डालते ही उसे निकाल कर लोगों को मुर्ख बना रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >