अगलगी में तीन घर सहित हजारों की संपत्ति स्वाहा

पोठिया : पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के भोटाथाना पंचायत स्थित मोनना टोला में सोमवार रात को शॉर्ट शर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. जिसमें हजारों की संपत्ति राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जल्द काबू पा लिया गया,नहीं तो दर्जनों घर आग के चपेट में आ जाते. जानकारी […]

पोठिया : पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के भोटाथाना पंचायत स्थित मोनना टोला में सोमवार रात को शॉर्ट शर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. जिसमें हजारों की संपत्ति राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जल्द काबू पा लिया गया,नहीं तो दर्जनों घर आग के चपेट में आ जाते.

जानकारी के अनुसार मोनना टोला वार्ड संख्या दो में सोमवार आधी रात को उस समय आफरा तफरी मच गया मोनना टोला निवासी जाकिर हुसैन अपने घर में आग देखकर चिल्लाने शुरू कर दिया. तब तक आग उनके पिता तमिजुद्दीन के घर को भी लपेटें में ले लिया था. इसी प्रकार जब तक ग्रामीण पहुँचते की आग अयूब के घर भी अपने आगोश ले लिया था. हलांकि ग्रमीणों की सजगता से अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया.
अयूब का घर आंशिक रूप से क्षति हुई. जबके पिता तमिजुद्दीन तथा पुत्र जाकिर हुसैन का रहने का दोनों टीना का मकान, दो क्विंटल अनाज, वस्त्र, खाना बनाने का वर्तन सहित एक गाय, एक बछड़ा तथा एक बकरी झुलस गया. इलाज के बाद तीनों जानवरों को बचा लिया गया है. मालूम हो कि क्षेत्र में तीन माह के भीतर शॉर्ट शर्किट से आग लगने की यह छठी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >