प्रखंड परिसर में शिफ्ट होगा शिक्षा विभाग का कार्यालय

डीइओ ने लिखा डीएम को पत्र डीएम के यहां विचाराधीन है मामला लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिफ्ट किया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी द्वारा जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी को पत्र लिखा गया है. भेजे गये पत्र में डीइओ सुनयना कुमारी ने कहा है कि जिला […]

डीइओ ने लिखा डीएम को पत्र

डीएम के यहां विचाराधीन है मामला
लखीसराय : जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिफ्ट किया जायेगा. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी द्वारा जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी को पत्र लिखा गया है. भेजे गये पत्र में डीइओ सुनयना कुमारी ने कहा है कि जिला शिक्षा कार्यालय में विभागीय कार्य के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है. इसके अलावा भवन जर्जर अवस्था में भी पहुंच चुका है. शहर के व्यस्ततम जगह कार्यालय होने के कारण कार्य करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मीटिंग एवं अन्य कार्यालय कार्य निपटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. जिला शिक्षा कार्यालय का संचालन महज दो कमरों में ही हो रहा है.
स्टोर एवं वाहन पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण भी कार्यालय के लोगों के समक्ष काफी परेशानी होते रहती है. जबकि सदर प्रखंड लखीसराय परिसर में जिला शिक्षा कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह है. दूसरी ओर प्रखंड परिसर में जिला गव्य विकास, जिला पशुपालन, मतस्य, कृषि, प्रखंड व अचंल, प्रखंड शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग के अलावा पीएचइडी समेत लगभग एक दर्जन विभाग का कार्यालय अवस्थित है. इसके बावजूद प्रखंड परिसर में अभी काफी जगह है.
सदर प्रखंड के संयुक्त भवन के अलावा प्रखंड कृषि कार्यालय के भवन में जिला शिक्षा कार्यालय के पर्याप्त जगह है. इस संबंध में डीइओ सुनयना कुमारी का कहना है कि जिला शिक्षा कार्यालय संचालन में काफी समस्या होती है, इसके कारण प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला शिक्षा कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >