लखीसराय : शनिवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के खैरी गांव में अवैध बालू तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया. इससे तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी हैं. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार करने के साथ ही बालू लदे दो ट्रैक्टर व ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं एसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर बाद टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, कवैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के
छापेमारी करने गयी टीम पर बालू माफियाओं ने किया पथराव
लखीसराय : शनिवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के खैरी गांव में अवैध बालू तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने पथराव कर दिया. इससे तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आयी हैं. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गिरफ्तार करने के […]

साथ दोनों थाना के अलावा रामगढ़ चौक एवं हलसी थाना की पुलिस ने खैरी गांव में छापेमारी कर एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने बताया कि एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू की तस्करी करने वालों के खिलाफ सूचना मिलने पर कार्रवाई करने गयी पुलिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इसमें तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये. एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किऊल नदी के बंद पड़े शरमा घाट से चोरी छिपे बालू का उठाव किया जा रहा है. इसके अाधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने बालू उठाव कर जा
रहे एक ट्रैक्टर का पीछा किया तथा उसे खैरी गांव में जाकर कर पकड़ा. इस पर स्थानीय लोग पत्थरबाजी करने लगे. उन्होंने बताया कि मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा पूछताछ की जा रही है. सभी को टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. इधर, टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार सहित खैरी गांव निवासी स्व़ सरयुग साव के पुत्र जयदेव साव तथा ट्रैक्टर मालकिन संजय यादव की पत्नी सुनीता देवी को पुलिस हिरासत में रखा गया है. टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेजा जायेगा.