लखीसराय : भूमि विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, युवक की गयी जान

लखीसराय : बड़हिया थाना क्षेत्र इंदुपुर ताजपुर वार्ड संख्या 21 में मंगलवार को भूमि विवाद में चचेरे भाईयों की बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी. घटना का कारण शौचालय निर्माण के दौरान भूमि विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंदुपुर ताजपुर के वार्ड संख्या […]

लखीसराय : बड़हिया थाना क्षेत्र इंदुपुर ताजपुर वार्ड संख्या 21 में मंगलवार को भूमि विवाद में चचेरे भाईयों की बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी. घटना का कारण शौचालय निर्माण के दौरान भूमि विवाद बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इंदुपुर ताजपुर के वार्ड संख्या 21 निवासी स्व बनारसी यादव के पुत्र गौतम कुमार एवं उसके चचेरे भाइयों मिश्री यादव के पुत्र शंकर व छोटू यादव के बीच शौचालय निर्माण को लेकर भूमि विवाद गहराने के बाद मारपीट होने लगी.

इसमें शंकर व छोटू द्वारा घटनास्थल पर मौजूद लोहे के खंती से गौतम के सर पर प्रहार कर देने से 25 वर्षीय गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया. गौतम के घायल होते ही ग्रामीणों की मदद से उसे पहले बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे बेहरत इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया, लेकिन बेगूसराय जाते वक्त रास्ते में ही गौतम की मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शंकर यादव एवं छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है दोनों परिवार के बीच जमीन का विवाद काफी दिनों से

लखीसराय : भूमि विवाद…
चल रहा था. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि मामले को लेकर मृतक के भाई के बयान पर कांड संख्या 89/18 दर्ज कर लिया गया है. जिसमें नामजद शंकर यादव एवं छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.
शौचालय निमार्ण के दौरान हुए विवाद में चचेरे भाईयों ने खंती से किया था प्रहार
बड़हिया थाना क्षेत्र के इंदुपुर ताजपुर वार्ड संख्या 21 की घटना
आराेपित दोनों चचेरे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >