बाढ़ राहत घोटाले में सीओ, मुखिया सहित 20 पर प्राथमिकी

बड़हिया (लखीसराय) : प्रखंड के गंगासराय पंचायत में बाढ़ आपदा राहत राशि से वंचित लोगों की शिकायत पर जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी. इस पर मुंगेर के आयुक्त द्वारा बनायी गयी अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय के नेतृत्व में बनी जांच दल के रिपोर्ट पर बड़हिया सीओ, नाजिर, गंगासराय के मुखिया […]

बड़हिया (लखीसराय) : प्रखंड के गंगासराय पंचायत में बाढ़ आपदा राहत राशि से वंचित लोगों की शिकायत पर जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी. इस पर मुंगेर के आयुक्त द्वारा बनायी गयी अनुमंडल पदाधिकारी लखीसराय के नेतृत्व में बनी जांच दल के रिपोर्ट पर बड़हिया सीओ, नाजिर, गंगासराय के मुखिया सहित 26 के विरुद्ध बड़हिया थाने में लाखों रुपये गबन का मामला दर्ज कराया गया है. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी लखीसराय ने अपने पत्रांक 213 दिनांक 9 नवंबर 17 के तहत बड़हिया थाना को प्रेषित पत्र में वर्ष 2016 में बड़हिया प्रखंड के गंगासराय पंचायत के बाढ़ राहत राशि वितरण में हुई

बाढ़ राहत घोटाले…

अनियमितता को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है़ उन्होंने अपने पत्र में मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा गठित समिति के द्वारा गंगासराय में वर्ष 2016 में आयी बाढ़ की राहत राशि वितरण में हुई अनियमितता की जांच किये जाने तथा उसमें दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी थी़ आपदा शाखा के संचिका 11-01/08.13 की टिप्पणी पृष्ठ संख्या 51 दिनांक 08.11.17 को जिलाधिकारी लखीसराय के निर्देशानुसार सभी दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की बात कहते हुए कहा गया है कि दोषी कर्मियों को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है, जिसे पुन: पूरक प्राथमिकी के रूप में दर्ज किया जायेगा़

इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि जिला आपदा शाखा लखीसराय के प्रभारी पदाधिकारी मंजु प्रसाद के पत्रांक के आलोक में कांड संख्या 211/17 दर्ज की गयी है.

बड़हिया की गंगासराय पंचायत का मामला

2016 में आयी बाढ़ की राहत राशि वितरण में हुई थी अनियमितता

जिन पदाधिकारियों व कर्मियों पर अनियमितता का है आरोप

1. रामदत्त पासवान, सीओ, बड़हिया

2. जयकुमार, राजस्व कर्मचारी

3. शंकर पंडित, पंचायत सेवक

4. राजेश कुमार, नाजिर

5. कमलेश कुमार, प्रधान सहायक

6. सच्चिदानंद सिंह, राजस्व कर्मचारी

7. आशुतोष कुमार, लिपिक

8. दिनेश सिंह, राजस्व कर्मचारी

9. दिलीप कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी

10. नीतेश कुमार, पिता त्रिवेणी सिंह गंगासराय

11. मधु कुमार, मुखिया, गंगासराय

12. जीतेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य(05), गंगासराय

13. अर्चना कुमारी, वार्ड सदस्य (06), गंगासराय

14. लालू मांझी, वार्ड सदस्य (07), गंगासराय

15. विजय साव, वार्ड सदस्य (08), गंगासराय

16. दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य (09), गंगासराय

17. भगवान महतो, वार्ड सदस्य (10), गंगासराय

18. हरेराम महतो, वार्ड सदस्य (11), गंगासराय

19. अनिता देवी, वार्ड सदस्य (12), गंगासराय

20. गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य (13), गंगासराय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >