किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के शरमा गांव के पास किऊल नदी के तट पर गोरधोवा बगीचा में बुधवार की सुबह घात लगाये अपराधियों ने एक 31 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने किसान को चार गोली मारी जिसमें तीन कनपट्टी में तथा एक सीने में लगी. घटना का कारण आपसी […]

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के शरमा गांव के पास किऊल नदी के तट पर गोरधोवा बगीचा में बुधवार की सुबह घात लगाये अपराधियों ने एक 31 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने किसान को चार गोली मारी जिसमें तीन कनपट्टी में तथा एक सीने में लगी. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है.
शरमा गांव निवासी अनिल सिंह के द्वितीय सुपुत्र गुंजन सिंह बुधवार की सुबह सात बजे अपने घर से बाइक द्वारा गोरधोवा होते हुए डुमराही स्थित अपने खेत में लगी फसल को देखने गया था. खेत से लौटते समय घात लगाये अपराधियों ने घेर कर गोली मारी. अपराधियों ने गुंजन सिंह को चार गोली मारी, इसमें तीन गोली उसके कनपट्टी में तथा एक गोली सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, अवर निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे व मामले की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा, एक जोड़ा हवाई चप्पल बरामद किया. वहीं घटनास्थल से कुछ सौ कदम की दूरी पर खून से सनी मिट्टी का भी सैंपल संग्रह किया.
ग्रामीणों ने आशंका जतायी की घटना से पूर्व अपराधियों एवं मृतक के बीच हाथापाई हुई होगी जिसमें घटना को अंजाम देने वाले अपराधी भी घायल हुए हों और भागने के दौरान अपराधियों की खून घटनास्थल से दूर मिट्टी में गिरी हो. वहीं ग्रामीणों के बीच चर्चाओं के अनुसार बेगूसराय के रामदीरी से आकर अपने फूफा कैलू सिंह के यहां बसे शिवराम सिंह के पुत्र रमन सिंह उर्फ रवणा के साथ मृतक गुंजन सिंह का विवाद चल रहा था. दोनों के बीच तनानती बनी रहती थी. चर्चाओं के अनुसार रवणा ने उसके साथी मनीष पिता अशीष सिंह साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. वहीं थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चार गोलियों के निशान मिले हैं. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >