पुलिस ने लगातार छापेमारी करने की कह रही बात
अपहरणकर्ता बदल रहे ठिकाना
जल्द ही अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी की बात कह रही है पुिलस
लखीसराय : शुक्रवार की देर शाम हलसी थाना क्षेत्र के ककरौड़ी गांव के पास से अपहरण किये गये प्रतापपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ टुनटुनजी का चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया़ हालांकि पुलिस अपहृत की सकुशल बरामदगी को लेकर मोबाइल के ट्रेस के आधार पर लगातार छापेमारी करने की बात कह रही है़ पुलिस सूत्रों की मानें तो रविवार की रात पुलिस अपहरणकर्ताओं के ठिकानों तक लगभग पहुंच गयी थी लेकिन उससे पहले अपहरणकर्ताओं ने अपना ठिकाना बदल दिया़ इस संबंध में एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है़
जल्द ही सफलता प्राप्त होगी़ यहां बता दें कि शुक्रवार की देर शाम प्रतापपुर निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता के मोबाइल फोन पर बुलाने के बाद अपहरणकर्ता उसे अपने साथ लेते चले गये़ शनिवार की सुबह अपहृत श्री गुप्ता का ककरौड़ी गांव के पास भोला जोत पर उनकी बाइक व अन्य कागजात बरामद की गयी थी. जिसके बाद परिजनों ने हलसी थाना में उनके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था, लेकिन शनिवार की देर शाम अपहणकर्ताओं ने अपहृत के मोबाइल से उसके ससुर के पास फिरौती के रूप में 30 लाख रुपये की मांग रखे जाने के बाद पुलिस उनकी तलाश में सक्रिय हो उठी तथा मोबाइल के लोकेशन के आधार पर छापेमारी तेज कर दी़
वहीं अपहृत की सकुशल बरामदगी को लेकर सोमवार को प्रतापपुर गांव वालों ने पुलिस पर दवाब बनाने के लिए समाहरणालय के पास लखीसराय-जमुई व सिकंदरा मार्ग को अवरुद्ध कर जोरदार प्रदर्शन भी किया था़
