भक्ति जागरण में झूमे लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

चानन : छठ पूजा के अवसर पर भलूई में ग्रामीणों के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पार्षद सदस्य भारती कुमार व पंसस पंकज कुमार एवं राजेश यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार ही एक ऐसा […]

चानन : छठ पूजा के अवसर पर भलूई में ग्रामीणों के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला पार्षद सदस्य भारती कुमार व पंसस पंकज कुमार एवं राजेश यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार ही एक ऐसा पर्व है कि लोग गिला-शिकवा भुलाकर एक साथ घाट पर उपस्थित होते हैं, इस पर्व का इतना महत्व है कि लोगों के द्वारा इसकी तैयारी 15 दिन से पूर्व ही शुरू हो जाती है.

यही एक पर्व ही लोग घर आंगन से लेकर पूरे गांव के गली-नली सभी जगहों पर युद्धस्तर पर लोग साफ-सफाई में जुट जाते हैं. वहीं देवघर से आये कलाकारों में मल्लिका, जुली, पूजा, कामिनी सहित अन्य कलाकारों ने छठ मइया की गीतों से शुरू की जागरण उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. मल्लिका रानी के द्वारा गाये गीत बाबुल प्यारे पर दर्शकों ने खूब तालियां बटोरी. अन्य कलाकारों द्वारा भी एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत किये गये. मौके पर धुनी यादव, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार डीजे,

अनिल मांझी, संजय यादव, पवन यादव, जाटो यादव, विजय शर्मा, अजीत कुमार, फकीरा महतो, वादो महतो, दिलीप कुमार, नरेश यादव, शंभुशरण सिंह, मन्नु कुमार, कृष्णा पासवान, फुटेश, जनार्दन पासवान, जगदीश महतो, गुड्डू आलम, पिंटू शर्मा, राणा कुमार, सीताराम यादव, सुरेंद्र मिस्त्री, धनराज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भलूई पंचायत के मुखिया गणेश रजक, मदन यादव व राजेश मोदी मौजूद थे.

24 घंटे का अखंड रामधुनी : चानन. प्रखंड के जानकीडीह पंचायत के नहर पर छठ घाट पर शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सुबह 10 बजे श्रीराम के उद्धघोष के साथ जानकीडीह पंचायत की मुखिया कमनी देवी ,पूर्व मुखिया जगदेव बिंद,उप मुखिया सकलदेव बिंद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. जिसमें व्रती के रूप में मंगल बिंद और यज्ञ पाठ पर जानकीडीह निवासी बच्चू दास बैठे. किउल जमुई के मुख्य सड़क मार्ग पर जानकीडीह बेलदरिया गांव के सामने रामधुनी यज्ञ मंदिर को सजाया सवांरा गया था. यज्ञ स्थल के आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद एवं नास्ते की छोटी-मोटी दुकानें भी लगायी गयी थी. पंचायत के उपमुखिया सकलदेव बिंद ने बताया की गांव की परंपरा के अनुसार आज के ही दिन पिछले 25 वर्षों से यहां 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ किया जा रहा है, जिससे की गावं और पंचायत में सुख शांति बनी रहे. इसी क्रम में आज स्थानीय युवाओं के सहयोग से 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान वहां ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भगवान श्री राम के जयघोष जय श्रीराम से एवं मंदिरों में धुप और अगरबत्ती के भीनी खुशबू से पूरा आसपास का वातावरण भक्तिमय सागर में डूबा था. इस अवसर पर रामबदन कुमार ,श्यामदेव कुमार ,कामेश्वर यादव ,पवन बिंद, आकाश कुमार ,उपेंद्र ठाकुर ,अधिक बिंद, हरेराम कुमार , दिलीप कुमार ,विपिन कुमार ,पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >