बाइक, आभूषण, बर्तन व इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों पर दिखी अत्यधिक भीड़
लखीसराय : धनतेरस को लेकर मंगलवार को बाजारों में जमकर खरीदारी की गयी़ इस दौरान बाजारों में सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों के अलावा बाइक शो-रूम में खरीदारों की काफी भीड़ देखी गयी़ वहीं फर्नीचर दुकानों से भी लोगा लोहे व स्टील के सामानों की खरीदारी करते दिखायी दे रहे थे.
बाजारों के विशेषज्ञों की मानें तो धनतेरस के मौके पर जिले भर में 30 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार हुआ. जीएसटी लागू होने के बाद जहां लोग सर्राफा की दुकानों पर भीड़ की कमी होने की बात कह रहे थे उसके विपरित धरतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार में भी तेजी दिखायी दी़ दूर-दराज के लोग शाम ढलने से पूर्व ही सोना-चांदी, वर्तन, बाइक व इलेक्ट्रोनिक्स सामानों की खरीदारी करते देखे गये़ पूर्व से ही बुकिंग करने वाले बाइक की खरीदारी शाम तक करते दिखायी दे रहे थे़ पुरानी बाजार स्थित एक बाइक शो-रूम के कर्मचारी ने बताया कि उनके शो-रूम में देर शाम तक 140 बाइक की बिक्री हो चुकी है.
इस तरह विद्यापीठ चौक से लेकर हसनपुर मोड़ तक विभिन्न शो-रूम में छह सौ से अधिक बाइक की बिक्री होने की सूचना है़ वहीं लोहारपट्टी से दालपट्टी तक के आभूषण के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी. पचना रोड में सबसे अधिक वर्तन दुकानों पर भीड़ देखी जा रही थी़ धनतेरस के मौके पर अनुमानत: सिर्फ लखीसराय शहर में ही 25 से अधिक का व्यवसाय होने की बात कही जा रही है.
धनतेरस में की गयी दुकानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा. धनतेरस के मौके पर कई दुकानों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा की गयी. दुकान के आगे केला के थंब व फूल मालाओं से सजावट की गयी़ इस संबंध मेंपंडित विजय पांडेय की मानें तो दीपावली के अलावा धनतेरस में भी गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है
धनतेरस को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़ . सूर्यगढ़ा: धनतेरस को लेकर मंगलवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्टील फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक, सर्राफा, बरतन आदि दुकानों को धनतेरस को लेकर आकर्षक तरीक से सजाया गया था. दुकानदार ने ग्राहकों की डिमांड के आधार पर समान का स्टॉक कर रखा था. सुबह दुकानें जल्दी खुली और बाजार में खरीदार भी पहुंचने लगे. रात तक बाजार में खरीदारी चलती रही. लोगों ने जरूरत के मुताबिक समान की खरीदारी की.
बरतन दुकानों पर भीड़ अधिक . धनतेरस में आम तौर पर लोग बरतन की खरीदारी करते रहे हैं. सभी वर्ग के लोग बरतन की खरीदारी में दिलचस्पी लेते हैं इसलिए बरतन दुकानों पर सुबह से ही भीड़ देखी गयी.
सर्राफा बाजार में भी धनतेरस की अच्छी तैयारी थी. सर्राफा कारोबारी विमल वर्मा, श्रवण वर्मा आदि ने बताया कि चांदी के सिक्के के अलावे चांदी का लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, दीया, चांदी का डॉलर सहित अन्य आभूषण के अलावे लोगों ने स्वर्णाभूषणों की भी खरीदारी की. सर्राफा बाजार में लगभग 25 लाख का कारोबार हुआ.
धनतेरस को ले खरीदारी को उमड़ी भीड़ . मेदनीचौकी: मंगलवार को धनतेरस को ले मेदनीचौकी बाजार में बरतनों की खरीदारी को ले काफी चहल-पहल देखी गयी. आभूषण की दुकानों पर भी भीड़ रही.
दुकानों में पीतल और स्टील के बरतनों की संख्या अधिक देखी गयी. दुकानदारों ने बताया कि तांबे, पीतल, कांसे जैसी धातुओं की तुलना में स्टील बरतनों की मांग अधिक रही. खरीदारी ने बाजार की रौनक बढ़ा दी. बड़े-बुजुर्ग का मानना है कि धनतेरस के दिन जो बरतनों की खरीदारी करता है उस पर लक्ष्मी सालों भर मेहरबान रहती है. विष्णु और लक्ष्मी के चित्र बने सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के पायजल, चांदी के बरतन की बिक्री भी अच्छी रही. कुछ लोग मैक्सी, वाशिंग मशीन, टीवी, मोबाइल, आयरन आदि की खरीदते नजर आये.
आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की जयंती मनी . मेदनीचौकी . सलेमपुर पश्चिम पंचायत के सलेमपुर गांव में प्रसिद्ध वैद्यराज दिवंगत श्यामल किशोर मिश्र के आवास पर आयुर्वेदाचार्य धन्वंतरि की जयंती मनायी गयी. मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ धीरेंद्र मोहन मिश्र, अमरेंद्र मोहन मिश्र, चंदन, कुंदन आदि मौजूद थे.
