कुरसेला: खगड़िया व कुरसेला पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इन अपराधियों से पूछताछ के कुछ घंटे बाद शुक्रवार की अहले सुबह कुरसेला पुलिस ने उक्त गांव में दोबारा छापेमारी की और वहां से हथियारों का जखीरा बरामद किया. बरामद हथियारों में एक कारबाइन, एक दोनाली बंदूक, एक सेमी राइफल, दो कट्टा 18 इंच, छह कट्टा छह इंच, एक अर्द्धनिर्मित मास्केट व बिंडोलिया सहित 35 कारतूस है.
सफलता: कुरसेला में नेपाली यादव के घर छापा, दो बेटों समेत चार गिरफ्तार, घर में मिला हथियारों का जखीरा
कुरसेला: खगड़िया व कुरसेला पुलिस ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. इन अपराधियों से पूछताछ के कुछ घंटे बाद शुक्रवार की अहले सुबह कुरसेला पुलिस ने उक्त गांव में दोबारा छापेमारी की और वहां से हथियारों का जखीरा बरामद किया. बरामद हथियारों में एक […]

गिरफ्तार अपराधियों में भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र का मौसम कुमार, कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया गांव का सुमित यादव, अमित यादव, मलेनियां गांव का योगेश कुमार है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, खगड़िया नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में कुरसेला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर कटरिया गांव में संदीप कुमार यादव के घर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की और चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल फोन व संदीप के घर से एक सूमो विक्टा भी जब्त किया है. छापेमारी में खगड़िया नगर थाना पुलिस के एसआइ सफदर अली, मनीष कुमार आनंद, अरविंद सहनी समेत कुरसेला थाना पुलिस के अधिकारी व सुरक्षा बल शामिल थे.
कई संगीन मामले हैं दर्ज
एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि सुमित कुमार यादव के विरुद्ध खगड़िया में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस गिरफ्त में आये सभी अपराधियों की हिस्ट्री पुलिस खंगाल रही है. मौसम यादव के विरुद्ध खगड़िया में हत्या सहित लूट के मामले भी दर्ज हैं. चारों का अापराधिक इतिहास है. इतनी बड़ी संख्या में हथियार का मिलना बताता है कि यह सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.
होंगे पुरस्कृत : एसपी ने बताया कि कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में इस छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक सुदेश्वर शर्मा, सिपाही 492 धर्मवीर पासवान, सिपाही 732 प्रमोद कुमार राम, सिपाही 305 गिरिश कुमार, चौकीदार 2\\4 मनोज राम एवं दीपनारायण चौधरी शामिल थे. एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि पुरस्कृत करने के लिए इनका नाम पटना मुख्यालय भेजा जायेगा.