बूथ अध्यक्षों के चयन को ले कार्यशाला आयोजित

भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 जारी है. इस अभियान को ले जिला भाजपा कार्यालय में चयन प्रक्रिया कार्यशाला का उद्घाटन जिला संगठन चुनाव अधिकारी आलोक भगत ने किया.

किशनगंज. भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 2024 जारी है. इस अभियान को ले जिला भाजपा कार्यालय में चयन प्रक्रिया कार्यशाला का उद्घाटन जिला संगठन चुनाव अधिकारी आलोक भगत ने किया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने की. जिसमें मुख्य वक्ता जिला प्रभारी मनोज सिंह, संगठन चयन अधिकारी आलोक भगत, महामंत्री बिजली सिंह, लखन लाल पंडित मनीष सिंहा मंचासीन थे. मंच का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक ने किया. मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर तक सभी मंडलों में चयन प्रक्रिया के लिए कार्यशाला आयोजित कर बूथ अध्यक्षों का चयन करना एवं 30 नवंबर तक मंडल चयन प्रक्रिया समाप्त करना सुनिश्चित किया गया है. इसके लिए 15 मंडलों के चयन प्रभारी मनोनीत किए गए जो प्रत्येक मंडल में पांच सदस्य टीम मंडल चयन प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं दो चयन प्रभारी सहयोगी बूथ अध्यक्षों का चुनाव संपन्न करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार, बीना देवी, बुलंद सिंह, सोनी देवी, जय किशन प्रसाद, अमित सिंहा एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >