झीनाखोर गांव में फांसी के फंदे से लटकी महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

फंदे से लटकी महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

पोठिया

पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर स्थित झीनाखोर गांव में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई. मृतिका का नाम चांदनी (उम्र 20 वर्ष) है. घटना रविवार सुबह की है. घर वालों ने सुबह रस्सी के सहारे कमरे में उसे लटकता देखा. इसके बाद फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद पोठिया पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई आरंभ कर दी है. इस बावत परिजनों की मानें तो चांदनी का दो माह पूर्व ही जहांगीरपुर पंचायत के एक युवक के साथ निकाह हुआ था. युवक फिलहाल दिल्ली में रहकर काम करता है. रविवार सुबह फोन पर ही किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और फिर इस तरह की घटना घटी. हालांकि घटना को लेकर पोठिया थाना में पीड़ित परिजन की ओर से किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. बावजूद पुलिस यथोचित कानूनी कार्रवाई में जुटी. घटना के बाद झीनाखोर गांव में सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने जुट गई. मौके पर थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार सहित सशस्त्र बल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >