एनएच पर ओवर ब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग के नीचे खड़े कर दिये जाते है वाहन, नप करेगी कार्रवाई

किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर अब भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है.

किशनगंज

शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है. किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर अब भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है.

नोटिस

के बावजूद नियमों की अनदेखी

विदित हो कि ओवरब्रिज के नीचे के खाली स्थान को सुरक्षित रखने के लिए नगर परिषद ने पहले ही दीवार और खंभों पर नोटिस पेंट करवा दिया था. इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि यहां किसी भी प्रकार की अनधिकृत पार्किंग दंडनीय अपराध है. इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक अवैध रूप से खड़े किए जा रहे हैं, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है.

तीन बार दी जा चुकी है चेतावनी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने इस संबंध में कड़ी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि अवैध रूप से ट्रक लगाने वालों को तीन बार औपचारिक नोटिस दिया जा चुका है. वाहन मालिकों को लिखित रूप से सूचना भी दी गई थी कि वे स्वयं अपने वाहन हटा लें. बावजूद इसके, ट्रक चालक और मालिक प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं. आगे उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी से वार्तालाप कर या निर्णय लिया गया है कि अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए एक कमेटी बना दी गई है. कुछ दिनों में पुलिस बल और परिवहन विभाग की मदद से मौके पर मौजूद ट्रकों को न सिर्फ हटाया जाएगा, बल्कि उन पर विधिसम्मत जुर्माना भी लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >