क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को ले चलाया वाहन चेकिंग अभियान

क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को ले चलाया वाहन चेकिंग अभियान

गलगलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गलगलिया थाना पुलिस के द्वारा क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. गलगलिया चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान मेन रोड से आवागमन करने वाले बिना हेल्मेट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया. साथ ही जांच करते हुए हिदायत देते हुए छोड़ा गया. बिना हेल्मेट के वाहन का परिचालन कर रहे लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु हेल्मेट का अवश्य प्रयोग का निर्देश दिया गया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह के अभियान सुरक्षा के दृष्टिकोण से चलाया जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों में डर पैदा बना रहे. इस दौरान वाहन जांच अभियान में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार,अपर थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी, एसआई वेद प्रकाश, छबीला हजारे, भूषण झा तथा सुमित कुमार संतोष कुमार सहित महिला जवान मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >