चोरी की दो बाइक बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक बरामद, एक आरोपित गिरफ्तार

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज पुलिस ने चोरी के दो बाइकों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपित शेर आलम डांगीगच्छ जीरनगच्छ पंचायत निवासी है. उसकी निशानदेही पर दो बाइक भी चोरी की पुलिस ने बरामद की है. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. जिसके बाद सजग ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी के पास चोरी की बाइक देखी गई है. सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. उसके बाद गहन पूछताछ के बाद आरोपित के घर से चोरी की बाइक बरामद की गई. उसकी निशानदेही पर एक लाल रंग की चोरी की बाइक भी पुलिस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित से पूछताछ में बाइक चोर गिरोह के संबंध कुछ विशेष जानकारी प्राप्त हुई है. जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. फिलहाल आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >