12 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मध् निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध शक्त कार्रवाई की जा रही है.

किशनगंज. उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मध् निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध शक्त कार्रवाई की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर लोहार पट्टी सब्जी मंडी रोड से उत्पाद विभाग की टीम ने 12 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर जीतन ठाकुर और शंभु दास को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >