120 लीटर बियर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो 120 लीटर शराब बरामद हुआ.

उत्पाद विभाग की सहायक अवर निरीक्षक चंद्र कुमार राय व सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु सिंह ने अपनी टीम के साथ गलगलिया चेक पोस्ट पर एक विशेष जांच अभियान चलाया था. जहां कार को 120 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

किशनगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

किशनगंज जिले में मद्यनिषेध और उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक चंद्र कुमार राय एवं सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु सिंह ने अपनी टीम के साथ गलगलिया चेक पोस्ट पर एक विशेष जांच अभियान चलाया था. इस दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में बियर बरामद हुई. टीम ने कार से कुल 120 लीटर बियर बरामद की है. मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान रंजीत कुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग की टीम दोनों आरोपितों को लेकर सदर अस्पताल पहुची. जहा दोनों तस्करों का अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब की आमद और तस्करी को रोकने के लिए चेकपोस्टों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है, और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >