12 ग्राम ब्राउन शुगरके साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो आइफोन उम्र 23 वर्ष थाना खोराबारी

गलगलिया. भारत – नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41 बटालियन की विशेष गश्ती दल और गलगलिया पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (संभावित ब्राउन शुगर) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई गलगलिया पुराना बस स्टैंड के समीप मां अन्नापूर्ण मंदिर के पास की गई है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो आइफोन उम्र 23 वर्ष थाना खोराबारी और प्रसनजीत सिंधा उम्र 23 वर्ष थाना घोषपोकर जिला दार्जिलिंग बंगाल निवासी के रूप में हुई है. तस्करों ने बताया कि मादक पदार्थ को बिहार से खरीदकर बंगाल ले जाया जा रहा था. मादक पदार्थ तस्करी का यह संदिग्ध मामला होने के कारण आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद दोनों तस्करों को बरामद सामान के साथ गलगलिया थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया.इस कार्रवाई में 41 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस के सहयोग से नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.इस कार्रवाई में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार एसएसबी जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >