निर्विरोध दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष चुने गये त्रिलोक चंद जैन

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष चुने गये त्रिलोक चंद जैन

किशनगंज त्रिलोक चंद जैन को किशनगंज दिगंबर जैन समाज ने एक बार फिर से अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. बताते चले कि पिछले 27 वर्षों से दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पद पर रहकर समाज कल्याण और जैन मंदिर सहित कई अन्य सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ रूप से सहयोग देते आ रहे हैं.

जैन समाज के लोगों के अनुसार जैन इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का अत्यंत निष्ठा, समर्पण और धैर्य के साथ निर्वहन करते आ रहे हैं. उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति सेवा भाव ने समाज को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है. उनके नेतृत्व में न केवल धार्मिक आयोजनों की समृद्ध परंपरा को सहेजा गया, बल्कि युवाओं और बच्चों में भी जैन धर्म के प्रति आस्था और संस्कारों का विकास हुआ है. लोगों ने बताया कि त्रिलोक चंद जैन की दूरदर्शिता और समाज कल्याण की भावना ने किशनगंज दिगंबर जैन समाज को एकजुट और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है. अध्यक्ष चुने जाने पर जैन ने कहा कि दिगंबर जैन समाज के लिए मैं आगे भी कार्य करता रहूंगा. इस समाज को नई ऊंचाई तक लाने के लिए जो भी आवश्यक होगा उसे समाज के सदस्यों के सहयोग से पूरा करुंगा. वहीं संतोष पाटनी को सचिव और दिलीप अजमेरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >