यातायात पुुलिस ने लोगों को किया जागरूक

यातायात थाना के द्वारा अभियान के दूसरे दिन दूसरे दिन ठाकुरगंज टोल प्लाजा में जागरूकता अभियान चलाया गया.

किशनगंज.यातायात थाना के द्वारा अभियान के दूसरे दिन दूसरे दिन ठाकुरगंज टोल प्लाजा में जागरूकता अभियान चलाया गया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात थाना की पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के के बारे में बताया गया. जिसमें मौके पर डेमो के माध्यम से यह बताया गया की जारी से असावधानी से बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यातायात जागरूकता का संदेश देने के लिए तरीका अपनाया गया. यहां भी एक युवक ने यमराज बनकर बिना हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए दिखे लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी. ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए. एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार ने जागरूक करते हुए कहा कि स्वयं सतर्क होकर वाहन चलाएंगे तो दुर्घटना से बचा जा सकता है. प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा ने कहा कि घर वाले आपके घर वाले बेसब्री से आपके लौटने का इंतजार करते हैं।इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. ट्रैफिक थानाध्यक्ष धन प्रसाद ने भी लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया. ट्रैफिक रूल्स का पालन करके अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रहना है. अभियान में ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद,ठाकुरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक राकेश मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >