निर्वाचन से संबंधित कार्यों का समय पर हो निष्पादन

विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गयी

किशनगंज विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता डीएम विशाल राज ने की. बैठक में डीएम के द्वारा निर्वाचन कार्यों की सुव्यवस्थित तैयारी एवं निर्वहन के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने निर्देशित किया कि एसी स्तर पर सभी मतदान केन्द्रों का मानचित्रण यथाशीघ्र तैयार किया जाए तथा कर्मियों की उपलब्धता का समुचित आकलन सुनिश्चित किया जाए. जिस प्रखंड में कोई कर्मी पदस्थापित हैं, उसकी निर्वाचन ड्यूटी उसी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित नहीं की जाएगी. कार्मिक कोषांग को अपने अधीनस्थ सभी कर्मियों के कार्य पर विशेष ध्यान देने तथा कोषांगवार कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी कोषांगों को गार्ड फाइल तैयार करने एवं अपने-अपने कोषांग को सक्रिय रखते हुए निर्वाचन से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि प्रशिक्षण के लिए सभी विद्यालय तैयार कर लिए गए हैं तथा शीघ्र ही कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. विभिन्न पीएसएल के लिए पृथक-पृथक वाहनों की व्यवस्था की जा रही है. बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. अतिरिक्त व्हीलचेयर की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा एएमएफ के अंतर्गत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी नोडल पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से समन्वय स्थापित कर निर्वाचन संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >