उत्कृष्ट कार्य के लिए पोठिया प्रखंड के तीन थानाध्यक्ष पुरस्कृत

उत्कृष्ट कार्य के लिए पोठिया प्रखंड के तीन थानाध्यक्ष पुरस्कृत

एसपी ने अंजय अमन, फुलेंद्र कुमार और कनक लता को दिया प्रशस्ति-पत्र

पहाड़कट्टा. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपराध गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण व कांडों के सफल निष्पादन के लिए पोठिया प्रखंड के तीन थानाध्यक्षों को सम्मानित किया है. उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित होने वालों में पोठिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार व अर्राबाड़ी थानाध्यक्ष कनक लता शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक ने इन अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की.

एसपी ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह

पुलिस अधीक्षक कुमार ने थानाध्यक्षों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने अपराध गोष्ठी में उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के प्रति सदैव सजग व सक्रिय रहने का कड़ा निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ बनाए रखना है.

सम्मान से बढ़ता है मनोबल

सम्मान पाने के बाद पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन ने इसे एक प्रेरणादायक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों द्वारा मिलने वाले ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है. उन्हें क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है. इस सम्मान से प्रखंड के अन्य पुलिसकर्मियों में भी खुशी की लहर है. पुलिस पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >