8.640 लीटर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है

किशनगंज

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह अपने दलबल के साथ ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान एक टेंपो को रोककर तलाशी लिया. तलाशी के दौरान एक बैग से 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए दो महिला व एक पुरूष को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों महिला एवं एक लोगों का मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raushan bhagat

रोशन भगत प्रिंट माध्यम में 14 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >