दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के टेना पुल के पास मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों के पैर टूटने की भी बात सामने आई है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

कोचाधामन के प्रतिनिधि के अनुसार

बायसी-महादेव दिघी स्टेट हाइवे पर प्रखंड के टेना पुल के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आमने -सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया.

घायलों में दो लोगों की पैर टूटने की बात सामने आई है. घायलों की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के भगाल पंचायत के हाटगाछी एवं पूर्णियां जिले के रौटा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार के कारण यह घटना घटित हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >