मारपीट के अलग-अलग मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज

मामले की छानबीन में जुट गयी है पुलिस

पौआखाली. पौआखाली थाना में शुक्रवार को मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में कुल तीन मुकदमे दर्ज किये गये हैं. एक घटना स्थानीय नगर बाजार की है ,तो दूसरी घटना बरचौंदी इलाके की है. इनमें से एक घटना जमीन विवाद से जुड़ी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

पौआखाली नगर बाजार का विवाद

पहली घटना पौआखाली नगर बाजार की है, जहां मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से तू-तू मैं-मैं के बाद मामला हाथापाई में बदल गया. इस मामले में आरोपित युवक पर पीड़ित राकेश कुमार साह के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार करने का आरोप है. इस कारण राकेश कुमार साह के सिर पर गंभीर चोट आयी है, जिसका उपचार ठाकुरगंज पीएचसी में कराया गया है.

बरचौंदी गांव में हिंसक झड़प

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बरचौंदी गांव की है. यहां भी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बरचौंदी की घटना में भी कई लोगों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की जानकारी है. घायलों का इलाज एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस अधिकारी मामलों के अनुसंधान में जुटे हैं. थानाध्यक्ष ने विवादों से जुड़े पक्षों से शांति बनाये रखने की अपील की है और कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >