हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार

बहादुरगंज पुलिस ग़श्ती दल घटना स्थल पहुंची एवं शराब के नशे में धूत तीन युवकों को गिरफ्तार किया.

बहादुरगंज शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एवं दूसरे दिन मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना सोमवार देर शाम की है जब बहादुरगंज पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नं 12 स्थित गुंजरमारी में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना के साथ ही बहादुरगंज पुलिस ग़श्ती दल घटना स्थल पहुंची एवं शराब के नशे में धूत तीन युवकों को गिरफ्तार किया. जहां तीनों की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. गिरफ्तार शराबी एतवारी टुडू , मनोज टुडू एवं बालूबाड़ी निवासी बादल हेंब्रम है. बहादुरगंज पुलिस ने मद्यनिषेध की सुसंगत धारा के तहत तीनों नामजद के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >