चोरों ने रात की खामोशी को बनाया हथियार, लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

चोरों ने रात की खामोशी को बनाया हथियार, लाखों की संपत्ति लेकर हुए फरार

ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित निटाल बस्ती के निवासी गोपाल अधिकारी के घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार चोर 56 हजार रुपये नकद, दो मंगलसूत्र, बच्चे की सोने की चेन गायब कर दिये. ठाकुरगंज जब पूरा परिवार बेफिक्र होकर अपने घर में सो रहा था, तब अंधेरे का फायदा उठाकर चोर घर के भीतर दाखिल हो चुके थे. किसी को आहट तक नहीं हुई और कुछ ही देर में मेहनत की कमाई, जेवरात और पूजा घर की चांदी की मूर्तियां तक गायब हो गईं. सुबह जब परिवार की नजर बिखरे सामान पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मामला ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित निटाल बस्ती का है, जहां निवासी गोपाल अधिकारी के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार चोर 56 हजार रुपये नकद, दो मंगलसूत्र, बच्चे की सोने की चेन, दो अंगूठियां, कान की बालियां समेत अन्य स्वर्ण आभूषण ले गए. इसके अलावा चांदी की पायल, बाला, चेन, सिंदूरदानी, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की चांदी की मूर्तियां तथा चांदी का लोटा भी चोरी कर लिया गया. परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. पीड़ित गोपाल अधिकारी ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >