अर्घ देने गयी महिला के घर में चोरी

सदर थाना क्षेत्र के हालामाला में शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना घटी. घटना उस वक्त घटी जब घर के लोग छठव्रत मनाने बेलवा स्थित ओदरा गए थे.

किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र के हालामाला में शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना घटी. घटना उस वक्त घटी जब घर के लोग छठव्रत मनाने बेलवा स्थित ओदरा गए थे. घटना की सूचना घर की सदस्य आरती देवी ने सदर थाना की पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घर से 3 भरी सोना,15 हजार रुपए नगद, दो बकरी व अन्य सामानों की चोरी हुई है. घर के सभी सदस्य सुबह अर्घ देकर जब घर वापस लौटे तब घर के गेट का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर प्रवेश करने के बाद पता चला की घर का सामान चुरा लिया गया है. वहीं पास के ही एक अन्य घर में भी चोरी के घटना घटी है. घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >