झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई वार्डों में जल जमाव

कई वार्डों में जल जमाव

प्रतिनिधि, किशनगंज शनिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहा. सुबह मेघ गर्जन के साथ वर्षा शुरू हो चुकी थी. वर्षा होने के कारण मौसम सुहाना हुआ. वर्षा के कारण शहर के कुछ वार्डो में जल जमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई. बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई. बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर नाले का गंदा पानी जमा हो गया है. पश्चिमपाली चौक, मारवाड़ी कॉलेज रोड, पेट्रोल पंप के पास एनएच सर्विस रोड, तेघरिया, धर्मगंज चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क, इंसान स्कूल रोड, अस्पताल रोड जैसे कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >