बंगाल में जनता का निर्णय रखेगा राज्य के उज्जवल भविष्य की नींव : गोपाल अग्रवाल

बंगाल में जनता का निर्णय रखेगा राज्य के उज्जवल भविष्य की नींव : गोपाल अग्रवाल

पौआखाली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश में हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन पर बिहार के ठाकुरगंज से जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने व शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उन्हें तथा वहां की जनता को शुभकामनाएं दी है. विधायक अग्रवाल ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता का यह निर्णय राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि डबल इंजन की सरकार अर्थात केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकार होने से बंगाल अब विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ेगा. पूर्ववर्ती ममता सरकार द्वारा रोकी गई आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अब बंगाल की गरीब जनता को मिल सकेगा. अब धरातल पर बड़ी विकास योजनाओं को उतारना संभव होगा, जिससे राज्य की तस्वीर बदलेगी. पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले 35 वर्षों के वामपंथी शासन और 15 वर्षों के टीएमसी शासन में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचला गया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पहले की सत्ताधारी पार्टियां लोगों को उनके घरों और अपार्टमेंट्स में बंद कर देती थीं और उनके वोटर कार्ड छीन लेती थीं, जिन्हें मतदान के अगले दिन वापस किया जाता था, जनता को उनके मताधिकार से वंचित रखकर चुनाव जीते जाते थे. लेकिन इस बार बंगाल की जनता ने अपने वोट की चोट से मरे हुए लोकतंत्र को पुनर्जीवित कर दिया है. जदयू विधायक ने जहाँ एक ओर जीत की बधाई दी, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए नई सरकार को आगाह भी किया. उन्होंने कहा कि, बीजेपी शासन की प्राथमिकता बंगाल से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करना होनी चाहिए. यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो सजग जनता आने वाले समय में बीजेपी को भी सत्ता से उखाड़ फेंकने में देर नहीं लगाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >