KISHANGANJ : सुबह चार बजे शुरू हुई बारिश, मक्का किसानों की बढ़ी चिंता

ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :

ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है. लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम शांत रहा, फिर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से दोबारा रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई. लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से खेतों में तैयार मक्का फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. किसानों का कहना है कि इस समय कई जगहों पर मक्का की कटाई और सुखाने का काम चल रहा है. ऐसे में बारिश होने से दाने में नमी बढ़ सकती है, जिससे गुणवत्ता खराब होने और बाजार कीमत घटने का खतरा है. ग्रामीण इलाकों में कई किसानों ने बताया कि अगर बारिश लंबी चली तो खेतों में रखी फसल को भारी नुकसान हो सकता है. खासकर खुले स्थानों पर सुखाई जा रही मक्का बारिश से भीगने लगी है. हालांकि बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन कृषि क्षेत्र में इसे मिलाजुला असर माना जा रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >