शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील

शांति समिति की बैठक में आपसी भाईचारा से दुर्गा पूजा मनाने की अपील

गलगलिया. गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार की शाम चार बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिवों ने हिस्सा ने लिया. इस दौरान गलगलिया प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बैठक में शांति पूर्वक दुर्गा पूजा मानने की अपील की. अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में किसी प्रकार का डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. पूजा समिति को इस बात का ख्याल रखना होगा कि पूजा पंडाल में किसी प्रकार का भगदड़ न हो एवं सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा आयोजित की जाय. बता दें कि गलगालिया थाना में छह जगहों पर दुर्गा पूजा के विभिन्न कमिटी ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है. उन्हें जल्द ही लाइसेंस निर्गत कर दिया जायेगा व मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. शराब आदि नशीली चीजों की सेवन कर भीड़ में कोई भी शामिल पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को तुरंत बताएं इसके अलावा कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को चौकन्ने रहने की हिदायत दी गई है साथ ही थाना क्षेत्र में बाइक से गस्ती करने को भी कहा गया है ताकि और सामाजिक तत्व में कानून का भय बना रहे साथ ही शराबबंदी अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने की बात कही अगर कहीं शराब बनती हो या बिकती हो इसकी सूचना थाना को जरूर दें. साथ ही कहा कि शांति पूर्वक दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं.ऐसा कोई कृत्य न करें कि दूसरे समुदाय या अन्य को दुःख पहुंचे. उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि जो समय विसर्जन का आवेदन में दिया गया है, उसी समय पर मूर्ति विसर्जन करें.नियम के विरुद्ध कोई समिति काम नहीं करेंगे. इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद, एसआई भूषण झा, एसएसआई विजय प्रताप यादव, एएसआई छबीला हजारे, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उप मुखिया महावीर राय, पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज गिरी, जय झा, राजेश सिंह, बीजेपी नेता अरुण सिंह, जाहिदुर रहमान, मो रज्जाक, तज़मुद्दीन, बेसरबाटी पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि अजीत राम, दिलशाद रहमान, थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >