किशनगंज शहर को जाम मुक्त बनाए जाने की दिशा में नगर परिषद के द्वारा प्रयास शुरू किया जा रहा है. नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में एक टीम नगर परिषद का मुआयना कर रही है. शहर में जहां-जहां जाम की स्थिति रहती है, उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है. जाम की मुख्य वजह के कारणों को देखा जा रहा है, जिससे शहर को जाम मुक्त बनाया जा सके. इसे लेकर नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा पूर्व में बैठक में आयोजित की गई थी. बैठक में शहर को जाम मुक्त बनाए जाने की दिशा में चर्चा भी की गई थी ताकि आगे प्रक्रिया शुरू की जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
