-लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
किशनगंजएसपी सागर कुमार ने गुरुवार की शाम को पुलिस सभागार में किशनगंज सदर थाने में दर्ज कांडों की समीक्षा की. करीब तीन घंटे तक केस की समीक्षा की गई. एसपी ने गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. जिस पुलिस अधिकारी के द्वारा धीमी गति से अनुसंधान किया जा रहा था, उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपके अनुसंधान में जरा सी लापरवाही केस को कमजोर कर सकती है. जिससे पीड़ित को न्याय मिलने में विलंब हो सकता है. समीक्षा बैठक में कुछ केस लंबित पाया गया. इस पर एसपी ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें. केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. मिशन 75 को हर हाल में फॉलो करना है. एसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं. केस लंबित होने की मूल वजह क्या है. आगे ऐसा नहीं चलेगा.केस के निष्पादन को गंभीरता से लें. समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ता से केस से संबंधित कई सवाल भी एसपी ने पूछा. एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधित मामले आते है तो उसे गंभीरता से लें. समीक्षा बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर राजा,सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, अवर निरीक्षक धीरज कुमार, अवर निरीक्षक नीतीश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
