कमरे में फंदे पर लटका मिला एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव

कमरे में फंदे पर लटका मिला एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव

किशनगंज. जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर चौक के समीप स्थित अजीम नेशनल स्कूल बहादुरगंज मे कार्यरत एक शिक्षक का विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे में फंदे से लटका शव मिला है. इससे विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से बहादुरगंज थाना की पुलिस दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. मृतक शिक्षक की पहचान नितेश राय पिता स्व मनबहादुर राय उम्र करीब 31 वर्ष पूसीमबिंग लम्बा धुरा टी गार्डन दार्जिलिंग निवासी के रूप में है. थानाध्यक्ष बहादुरगंज निशाकांत कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से मृतक शिक्षक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है. उन्होंने बताया कि मृतक शिक्षक बीते छह माह से अजीम नेशनल स्कूल बहादुरगंज में रहकर बतौर शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. जहां बीते दो दिनों से वह बीमार रहने के कारण अपने कमरे में ही रह रहा था. वहीं गुरुवार कि सुबह से दरवाजा न खुला देख पास के कमरे मे रह रहे शिक्षक के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को इसकी सूचना दी. जहां विद्यालय प्रबंधन के माध्यम से पुलिस को सूचना उपलब्ध कराई गयी.वहीं पुलिस सभी बिंदु पर बारिकी से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >