राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का किशनगंज आगमन हो रहा है और उनके दौरे को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है.

किशनगंज.पूर्णिया प्रमंडल में महिला राजद की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के क्रम में जिला अतिथि गृह में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के साथ राजद महिला राजद जिलाध्यक्ष शगुफ्ता परवीन, राजद जिलाध्यक्ष कमरूल हुदा, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल, शाहिद रब्बानी, जावेद प्रधान और किशनगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों की महिला अध्यक्षों ने मुलाक़ात की. इस अवसर पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का किशनगंज आगमन हो रहा है और उनके दौरे को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां चल रही है. उन्होंने आगे कहा कि संवाद सम्मेलन में राजद के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश उपाध्यक्ष दानिश इकबाल ने कहा कि आगामी 2025 में राजद की सरकार बने उसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर एक एक कार्यकर्ता तैयार है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन के वास्तविक स्थिति से अवगत होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को लेकर हम सभी काफी उत्साहित है और आगामी चुनाव में पार्टी को इस यात्रा का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ साथ यदि बुद्धिजीवी वर्ग तेजस्वी यादव से मिलना चाहे तो उसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >