एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जारी हर घर तिरंगा अभियान में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन ठाकुरगंज में किया गया.

ठाकुरगंज . आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जारी हर घर तिरंगा अभियान में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन ठाकुरगंज में किया गया. एसएसबी के 41 वी बटालियन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में साईकिल रैली निकाली गई. कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा के नेतृत्व में निकली यह साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से जवानों के साथ साथ भारत माता की जय के नारों व तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ी. यह रैली वाहिनी मुख्यालय से चल कर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, मार्केट व बस स्टैंड ठाकुरगंज से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय तक आई.|

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >