फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी की साइकिल रैली आयोजित

रैली में बी समवाय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

दिघलबैंक रविवार को एसएसबी की बी समवाय दिघलबैंक द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान के 75वें संस्करण के अवसर पर भव्य साइकिल रैली निकाली गई. कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों एवं आम लोगों के बीच शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना था. रैली में बी समवाय के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी प्रतिभागी साइकिल के साथ समवाय मुख्यालय से रवाना हुए और चेक पोस्ट होते हुए स्कूल चौक तक लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय की. इस दौरान जवानों ने फिट इंडिया, स्वस्थ भारत, पर्यावरण बचाओ, साइकिल अपनाओ, तेल बचाओ, देश बचाओ तथा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पेट्रोल-डीजल की खपत कम होने से देश की ऊर्जा बचत में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है. उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने, फिटनेस अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल जवानों का मनोबल एवं स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आम जनता के बीच बल की सकारात्मक छवि भी स्थापित होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >