खेलकूद से बच्चों का मनासिक, शारीरिक व व्यक्तित्व का होता है विकास: डीएम

अर्राबाड़ी पशुचिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के छठे संस्करण के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ

-पशु चिकितसा महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ किशनगंज अर्राबाड़ी पशुचिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के छठे संस्करण के तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाल राज ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया. डीएम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. खेल के माध्यम से तनाव कम करने एवं आनंदित होकर प्रतियोगिता में सहभागिता की अपील की. कार्यक्रम के आरंभ में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट और शपथ ग्रहण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में अपने सहभागिता का प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डॉ एके शर्मा छात्र कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता, पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय डॉ चंद्रहास ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं . इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रहल्लाद कुमार, जिला स्पोर्ट्स ऑफिसर, किशनगंज, एवं डॉ. वी पी सैनी, अधिष्ठाता, मात्स्यिकी महाविद्यालय की उपस्थित रही. डॉ राकेश कुमार, खेल प्रभारी अधिकारी, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की एवं सहयोग के लिए सभी का आभार जताया. आयोजन सचिव डॉ राजू देवरी बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के चार अंगीभूत महाविद्यालयों में शामिल पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, मात्स्यिकी महाविद्यालय, बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय, पटना एवं संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के सैकड़ों छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे है. डॉ राजू देवरी ने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, छात्र एवं प्रतिभागी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >