कमलपुर पंचायत में विशेष विकास शिविर का आयोजन

कमलपुर पंचायत में विशेष विकास शिविर का आयोजन

कोचाधामन. प्रखंड के कमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित काशीबाड़ी गांव में आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण हेतु सरकार आपके द्वार विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों ने भूमि संबंधित आवेदन,राशन कार्ड से जुड़े आवेदन, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन, नल जल, बिजली त्रृटि, शौचालय योजना का लाभ समेत 20 योजनाओं का लाभ प्राप्ति को लेकर आवेदन किया. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया अबू सलमान ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से पात्र लाभुक आसानी के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आम जन अपनी समस्या को निःसंकोच पंचायत में भी रख सकते हैं. पंचायत की ओर से इसका निराकरण हेतु पहल किया जाएगा. शिविर में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, विकास मित्र समेत पंचायत स्तरीय सभी कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >