छिनतई मामले में एसपी ने की आरोपित से पूछताछ, जल्द खुलासा

शहर के रूईधासा में सोमवार को बंगाल के आम व्यवसायी से रुपये की छिनतई मामले में मंगलवार को पुलिस द्वारा कई संदिग्ध स्थानों में छापेमारी की गई है

किशनगंज

. शहर के रूईधासा में सोमवार को बंगाल के आम व्यवसायी से रुपये की छिनतई मामले में मंगलवार को पुलिस द्वारा कई संदिग्ध स्थानों में छापेमारी की गई है. एसपी सागर कुमार ने गंभीरता से इसे लेते हुए मामले की पड़ताल को लेकर एसपी सागर कुमार मंगलवार को सदर थाना पहुंचे थे. एसपी ने भी केस से जुड़े पहलुओं पर बारिकी से पड़ताल की है. इस लेकर पकड़े गए आरोपित से भी पूछताछ की गई है. पकड़े गए आरोपित ने भी पूछताछ में कुछ अहम खुलासे किए है. पुलिस को कुछ सुराग भी हाथ लगे है जिसे आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस फिलहाल गोपनीय रख रही है. एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना के उद्भेदन तक पहुंच चुकी है. जल्द ही पूरे गैंग का उद्भेदन कर लिया जाएगा. बताया जाता है कि सोमवार को आम व्यवसायी से छिनतई की घटना का प्रयास करने वाले आरोपित छह की संख्या में थे. सभी कम उम्र के थे. पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. ओवरब्रिज के नीचे से जो युवक रुपए का बैग लेकर फरार हुआ था, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है. मालूम हो कि सोमवार को डेमार्केट सब्जी मंडी ओवरब्रिज पर बदमाशों ने बंगाल के आम व्यवसायी से एक लाख 46 हजार रुपए छीनने का प्रयास किया था. आम व्यवसायी ई रिक्शा पर सवार थे।व्यवसायी तीन थे. तीनों एक साथ ई रिक्शा से बस स्टैंड जा रहे थे. तभी बाइक सवार पांच-छह बदमाश ई-रिक्शा के पास अचानक आ गए थे और ई-रिक्शा पर सवार एक व्यवसायी बंगाल के बेलडांगा मुर्शिदाबाद निवासी रज्जब के हाथ से रुपए का बिग छीनने लगा था. बैग में एक लाख 46 हजार रुपये थे. तभी पीड़ित व्यवसायी ने रुपये का बैग ओवर ब्रिज के नीचे फेंक दिया था. रुपये का बैग एक युवक लेकर फरार हो गया था. व्यवसायी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हो गए थे और पुलिस के सहयोग से एक बदमाश को पकड़ लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >